उत्तर प्रदेश

Lucknow: शिक्षामित्रों के लिए विकल्प आधारित तैनाती व्यवस्था

Admindelhi1
22 Jan 2026 11:50 AM IST
Lucknow: शिक्षामित्रों के लिए विकल्प आधारित तैनाती व्यवस्था
x

लखनऊ: प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को अब अपने घर के पास या मूल विद्यालय में तैनात करने की प्रक्रिया जिला स्तर पर पूरी की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करेगी।

बेसिक शिक्षा निदेशालय ने जिलाधिकारियों को इसके लिए निर्देश भेज दिए हैं। दिसंबर में शासनादेश और बीएसए को निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन जिलों में इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब दिए गए निर्देशों के अनुसार शिक्षामित्रों को पहले उनके मूल विद्यालय में तैनात किया जाएगा।

महिला शिक्षकों को उनकी ससुराल के नजदीकी विद्यालय में तैनाती का विकल्प भी दिया जाएगा। प्रदेश में करीब 1.37 लाख शिक्षामित्रों को 2018 में मूल विद्यालय में आने का मौका मिला था, जिसमें अधिकांश वापस आ गए थे। वर्तमान में लगभग 35 हजार शिक्षामित्र ऐसे हैं जिन्हें मूल विद्यालय में भेजा जाना है।

Next Story