उत्तर प्रदेश

Lucknow: अग्निवीर बनने का अवसर, लखनऊ रैली में होगा चयन

Admindelhi1
19 Jan 2026 12:49 PM IST
Lucknow: अग्निवीर बनने का अवसर, लखनऊ रैली में होगा चयन
x
"6 फरवरी से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया"

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) स्टेडियम में 6 फरवरी से 20 फरवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में यूपी के 13 जिलों के करीब 13,000 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे, जिन्होंने जुलाई 2023 में आयोजित लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी।

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि इस भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए चयन प्रक्रिया होगी। सभी अभ्यर्थियों को एएमसी स्टेडियम में रात 2 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

यह उत्तर प्रदेश में छठी अग्निवीर रैली होगी

यह उत्तर प्रदेश में छठी अग्निवीर रैली होगी। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, लखनऊ के तहत आने वाले जिलों के shortlisted उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर आना होगा और किसी भी प्रकार के दलालों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।भाग लेने वाले जिले: औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ।

भर्ती रैली का कार्यक्रम (मुख्य दिन अनुसार)

6 फरवरी: सभी जिलों की तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा 8वीं और 10वीं पास)

7 फरवरी: सभी जिलों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल

8 फरवरी: औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा और लखनऊ के लिए अग्निवीर टेक्निकल

9 फरवरी: बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा और फतेहपुर के लिए अग्निवीर टेक्निकल

10 से 16 फरवरी: विभिन्न जिलों की तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) रैली आयोजित होगी

सुरक्षा और दिशा-निर्देश

रैली में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और पहचान दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य है। स्टेडियम और आसपास की सुरक्षा कड़ी रहेगी और किसी भी आपात स्थिति में अधिकारियों द्वारा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Next Story