उत्तर प्रदेश

Lucknow: ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया माध्यमिक स्कूलों में 30 मई से सक्रिय

Admindelhi1
29 May 2025 11:42 AM IST
Lucknow: ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया माध्यमिक स्कूलों में 30 मई से सक्रिय
x

लखनऊ: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक व प्रवक्ता (पुरुष/महिला) का वार्षिक स्थानांतरण नीति के अन्तर्गत ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया 30 मई से प्रारंभ होगी। यह जानकारी देते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने बताया कि कार्यरत सहायक अध्यापक व प्रवक्ता को मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण के लिए 4 जून तक आवेदन करना होगा।

उन्होंने बताया कि शिक्षकों का आवेदन पत्र ऑनलाइन ही सबमिट होगा, किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्थानांतरण आदेश मानव सम्पदा पोर्टल पर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की सुविधा हेतु ई-मेल [email protected] तथा हेल्पलाइन नम्बर 9368636558 और 8317054632 पर कॉल या इसी नम्बर पर व्हाट्सएप (कार्यदिवस में समय 10:00 बजे से 5:00 बजे तक) उपलब्ध रहेगा, जिस पर वे अपनी समस्या के निराकरण के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Next Story