उत्तर प्रदेश

Lucknow: बेस्ट आइडिया कॉम्पिटिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

Admindelhi1
2 Jun 2025 4:10 PM IST
Lucknow: बेस्ट आइडिया कॉम्पिटिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून से, जल्द करें रजिस्ट्रेशन
x
जल्द करें रजिस्ट्रेशन

लखनऊ: केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग (डीएसटी) में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ) द्वारा प्रतिवर्ष कक्षा 6 से 10 तक सभी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से खेली जाने वाली बेस्ट आइडिया कंपीटिशन 2025-26 में नामांकन 15 जून से प्रारम्भ होंगे।

मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस योजना में ऑनलाइन नामांकन के पात्र होंगे,नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2025 रखी गयी है।

लखनऊ मण्डल के 6 जनपदों (लखीमपुरखीरी, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली) के सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय इंस्पायर अवार्ड मॉनक पोर्टल पर बनी अपनी स्कूल आई डी को लॉगिन कर के अपने अपने स्कूल की प्रत्येक शाखा से अधिकतम 5 नामंकन करवा सकते हैं

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया नामांकन के पश्चात जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में चयन होने पर प्रत्येक चयनित छात्र छात्रा को केन्द्र सरकार की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप प्रति छात्र प्रति बेस्ट आइडिया की दर से रुपये दस हजार उनके खाते में डी एस टी के प्रदान किये जाते हैं।

Next Story