उत्तर प्रदेश

Lucknow: डॉ. रमीज के लैपटॉप से मिलीं अश्लील तस्वीरें

Admindelhi1
22 Jan 2026 11:49 AM IST
Lucknow: डॉ. रमीज के लैपटॉप से मिलीं अश्लील तस्वीरें
x

लखनऊ: केजीएमयू की महिला रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास मामले में डॉ. रमीज के खिलाफ नई जांच में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से बरामद लैपटॉप की फोरेंसिक जांच में बड़ी संख्या में लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो पाए हैं। इन लड़कियों को आगरा की बताया जा रहा है, जिन्हें रमीज ने कथित रूप से ब्लैकमेल किया था।

छानबीन में सामने आया कि रमीज पहले लड़कियों से दोस्ती करता, फिर उन्हें झांसे में लेकर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हासिल करता। इसके बाद इनका उपयोग कर उन्हें ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता था। पुलिस फोरेंसिक टीम आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट का डाटा भी रिकवर कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या अश्लील सामग्री वायरल हुई या नहीं।

पुलिस ने रमीज को 48 घंटे की रिमांड के दौरान गुप्त स्थान पर रखा और रिमांड समाप्त होने से पहले मेडिकल जांच कराते हुए जेल में दाखिल करा दिया। आरोपी और उसके माता-पिता के पास से अब तक चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका डाटा खंगाला जा रहा है। साथ ही बैंक खातों और लेन-देन का भी विवरण जुटाया जा रहा है।

जांच में यह भी पता चला कि रमीज को दिल्ली में कुछ लोगों ने मदद की थी और उनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी। आरोपी ने कुछ लोगों से पैसे लेने की बात भी पुलिस को बताई। रमीज ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया और उसके माता-पिता की इसमें कोई गलती नहीं है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन शोषण के साथ-साथ ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला बढ़ाया जाएगा।

Next Story