उत्तर प्रदेश

Lucknow: NTA ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए लिया कदम

Admindelhi1
28 April 2025 2:52 PM IST
Lucknow: NTA ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए लिया कदम
x
"संदेहास्पद दावों के लिए बनाया विशेष प्लेटफार्म"

लखनऊ: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी परीक्षा को लेकर संदेहास्पद दावा करने, प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने से लेकर किसी प्रकार सफलता की गारंटी देने वालों से छात्रों को सतर्क रहने को कहा है। जेईई (ज्वाइंट इंट्रेस एक्जाम) के 6 प्रश्नों पर उठे विवाद और क्लैट में न्यायालय से मिले फटकार के बाद वेबसाइट में परिवर्तन किया है। इसके लिए एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध कराया है और छात्रों से कहा है कि किसी भी प्रकार के फर्जीवाडे, दावों आदि की शिकायत लिंक पर करें।

छात्रों से कहा गया है कि किसी प्रकार के संदेहास्पद व्यक्ति, वेबसाइट या सोशल एकाउंट जिसमें परीक्षा को उत्तीर्ण कराने से लेकर प्रश्नपत्र की उपलब्धता का दावा किया जाता हो। अथवा परीक्षा संबंधित सामग्री उपलब्ध कराने को कहा जाता है उसकी शिकायत सरल शब्दों में कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर लिंक https://nta.ac.in या https://neet.nta.ac.in पर शाम 5 बजे तक 4 मई को शिकायत दर्ज करा सकते हैं। छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और इसकी जांच की जाएगी। दोषी के खिलाफ पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मिंस)एक्ट-2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

तीन कटैगरी में कर सकते हैं शिकायत

1-वेबसाइट या सोशल मीडिया एकाउंट जो नीट पेपर का दावा करते हों

2-कोई व्यक्ति जो परीक्षा के कंटेट का दावा करता हो

3-कोई व्यक्ति जो एनटीए या सरकार से संबंधित खुद को बताता हो

Next Story