उत्तर प्रदेश

Lucknow: धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या की खबर निकली गलत, बोले- मेरे नाम के प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Admindelhi1
31 Aug 2026 11:40 AM IST
Lucknow: धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या की खबर निकली गलत, बोले- मेरे नाम के प्रॉपर्टी डीलर की मौत
x
हिंदूवादी नेता की हत्या की खबर से मचा हड़कंप, धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया खंडन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र मे रविवार की देर शाम को धीरेन्द्र प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस पर सोशल मीडिया और मीडिया में खबरें चलने लगी कि हिन्दूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या हो गई और यह खबरें देख हिन्दूवादी नेता धीरेन्द्र परेशान हो गयें। उन्होंने बकायदा वीडियो जारी किया और कुछ मीडिया संस्थानों में अपना बयान भी दर्ज कराया। बताया कि जिस धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या हुई है वह उन्नाव का रहने वाला है और लखनऊ में रहकर प्रापर्टी डीलर का काम करता था। एक ही नाम और एक ही शहर होने की वजह से भ्रमवश खबरें मेरे नाम पर चली जिसको लेकर शुभचिंतकों को जवाब देते-देते थक गया हूं कि मैं जिंदा हूं।

वीडियाे किया प्रसारित

हिंदूवादी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह बोले कि मैं जिंदा हूं, जिनकी हत्या हुई वो दूसरे धीरेन्द्र प्रताप सिंह हैं। मैं लखनऊ मंडल प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी आप सभी को सूचित करता हूं कि मै जीवित और सकुशल हूं। कुछ न्यूज चैनलों ने जल्दबाजी में जो उन्नाव के रहने वाले धीरेंद्र प्रताप सिंह की दुखद हत्या को हमसे जोड़कर से चला दिया है। हमारा फोटो भी चला दिया है। हिंदू वाहिनी भी चला दिया गया है। इसकी वजह से मेरे पास इतने फोन आए और सभी को मैने पहली लाइन यही कहा कि मैं जीवित हूं। मैं सामने टीवी पर बैठकर अपनी ही मौत की खबर देख रहा हूं।

यह है मामला

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुस्ताक ने बताया कि ममता सिंह के द्वारा तहरीर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति धीरेंद्र प्रताप सिंह की अपने ही ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की छह टीमें उनकी तलाश में लगाई गईं थी। विवेचना में पाया गया है कि चालक रवि ने ही अपने साथियों संग हत्या की है। जिस वाहन में हत्या की गई थी, पुलिस ने उस वाहन और शव को बरामद कर लिया गया है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव काे भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में ड्राइवर समेत दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस हिरासत में है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि उन्नाव में एक जमीन की रंजिश को लेकर उनकी हत्या की गई है। इस घटना में जो लोग भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि आज उन्नाव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह के अपहरण की घटना सामने आई थी। डीसीपी साउथ की छह टीमों ने सफल अनावरण करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर वाहन भी बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों के जरिए जमीन को लेकर हत्या की बात सामने आई है। कुछ और लोगों के भी नाम सामने आए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story