- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow News: LDA की...
Lucknow News: LDA की टीमों ने शुरू की 27 होटलों की छानबीन, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

Lucknow.लखनऊ। मोहन होटल में लगी आग की तपिश एलडीए के अधिकारियों को महसूस हो रही है, इसीलिए बिना किसी देरी के गुरुवार से अन्य होटलों की जांच शुरू कर दी गई है। टीमों ने चारबाग और हुसैनगंज, लालकुआं आदि क्षेत्रों में जाकर होटलों के स्वीकृत मानचित्र और मौके की स्थिति देखी। निरीक्षण पूरा होने के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी, उसके बाद ही सीलिंग आदि की कार्रवाई की जाएगी। एलडीए के विहित प्राधिकारी ने बुधवार को ही निर्देश दिए थे कि अधिकारी उन होटलों में जाकर निरीक्षण करें जिन्हें पहले नोटिस दिया गया था या जिनका मामला विहित प्राधिकारी कार्यालय में लंबित है।
माना जा रहा है कि निरीक्षण के बाद होटल में मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, होटल लेवाना में आग लगने के बाद शहर के होटलों के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया गया था, उस समय 100 से अधिक होटल मानक के अनुरूप नहीं पाए गए थे। इनमें से अधिकांश को नोटिस दिया गया और कई होटलों की सुनवाई विहित प्राधिकारी कार्यालयों में शुरू हुई। जोन छह के विहित प्राधिकारी सुशील प्रताप सिंह के निर्देश पर टीमों ने चिह्नित होटलों में जाकर निरीक्षण शुरू कर दिया है। यदि वहां कोई अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।





