- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: 44,000...

x
लखनऊ: लंबे समय से लंबित पड़ी होमगार्ड भर्ती को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
राज्य में 44 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस बार भर्ती नियमों और शैक्षिक योग्यता में बड़े बदलाव किए गए हैं।
अब न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास कर दी गई है। पहले यह 10वीं थी। साथ ही अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष करने का प्रस्ताव है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियम भी सख्त कर दिए गए हैं।
पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर दौड़ना अनिवार्य होगा।
महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
भर्ती प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक एनरोलमेंट बोर्ड गठित होगा, जिसके अध्यक्ष आईजी होमगार्ड होंगे।
सरकार का कहना है कि इन बदलावों से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी और फिट व योग्य युवाओं को सेवा का मौका मिलेगा।
Tagsलखनऊ44000 होमगार्डपदोंआवेदननए नियमLucknow000 Home GuardsPostsApplicationNew Rulesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





