- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: यूपी में...
Lucknow: यूपी में विकास को नई रफ्तार, सीएम ने रखी योजनाओं की नींव

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब से कुछ ही देर में लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 166 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री 1-1 लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशालय, नवीन भवन सहित 122 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस दिन से शपथ ली है। हर क्षेत्र में मेरिट का सम्मान किया है। शिक्षा में मेधावी का समान यानि बेहतर भविष्य का निर्माण होगा। विभिन्न योजनाओं से छात्रों को शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश ही नहीं पूरा देश यूपी की योजनाओं को रोल मॉडल मान रहा है। सरकार ने संस्कृत को भी महत्व दिया है। अब इसका अपना नया भवन होगा। 42.42 करोड़ से भवन बनेगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के नए भवन का निर्माण भी होगा। आज सभी बोर्ड के 166 मेधावियों को एक, एक लाख का नकद पुरस्कार और टैबलेट वितरण किया जाएगा। जिला स्तर पर भी सम्मान समारोह किया जा रहा है। सभी मेधावियों को एक-एक टैबलेट, 21-21 हजार की राशि दी जा रही है। खेल के विजेताओं को भी सम्मानित किया जा रहा है।





