- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: आयुष्मान...

लखनऊ: देश में गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) चला रही है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके जरिए वे 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इलाज का खर्च सरकार उठाती है और लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन, जांच और दवाइयों जैसी सुविधाएं बिना भुगतान के मिलती हैं।हालांकि, कई लोग यह नहीं जानते कि आयुष्मान कार्ड से हर अस्पताल में मुफ्त इलाज नहीं होता। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं अस्पतालों में मिलता है जो PM-JAY में पंजीकृत (Empanelled Hospitals) हैं। यदि कोई सरकारी या निजी अस्पताल इस योजना से जुड़ा नहीं है, तो वहां आयुष्मान कार्ड मान्य नहीं होगा और मरीज को इलाज का खर्च खुद उठाना पड़ेगा।
क्या है आयुष्मान कार्ड का फायदा
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है।
आप एक साल के अंदर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
किन अस्पतालों में नहीं करवा सकते मुफ्त इलाज
आयुष्मान कार्ड से हर किसी अस्पताल में मुफ्त इलाज नहीं करवाया जा सकता है।
जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं, सिर्फ वहीं मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।
इसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं जिनमें मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।
इस तरह से पता करें अस्पताल का पंजीकरण
सरकार ने अस्पताल की जानकारी के लिए ऑनलाइन सुविधा भी दी है। लाभार्थी hem.nha.gov.in/search पर जाकर पिन कोड या जिले का नाम दर्ज कर यह पता कर सकते हैं कि उनके क्षेत्र में कौन-कौन से अस्पताल योजना में पंजीकृत हैं। वहीं, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोग pmjay.gov.in, आधिकारिक आयुष्मान ऐप या नजदीकी CSC सेंटर की मदद ले सकते हैं। खास बात यह है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता, यह पूरी तरह मुफ्त है।





