- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: भांजे ने...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: भांजे ने मामा-मामी की गोली मारकर की हत्या, मौके से फरार
Bharti Sahu 2
17 July 2024 6:15 AM IST

x
Lucknow लखनऊ : लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में मंगलवार रात डबल मर्डर की वारदात हुई. नाबालिग भांजे ने अपने मामा और मामी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं ममेरे भाई को भी गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी भांजे की तलाश में जुट गई. शुरुआती जांच में नशेबाजी में वारदात को अंजाम देने की बात आई. वहीं पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
लखनऊ के डीसीपी ने बताया कि श्रवण सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. वहीं इंदिरानगर थाने में पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है. अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है. डीसीपी ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके.
TagsLucknowभांजेमामा-मामीहत्यामौकेफरार Lucknownephewuncle and auntmurderspotabsconded जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





