- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: धार्मिक...
Lucknow: धार्मिक मामलों में मुसलमानों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है: मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि धार्मिक मामलों में मुसलमानों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है।
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्मों को समान रूप से सम्मान मिलना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकारों को सभी धर्मों के अनुयायियों के साथ निष्पक्षता बरतनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में सौतेला व्यवहार हो रहा है, जो उचित नहीं है।"
उन्होंने आगे लिखा, "सभी धर्मों के त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को लेकर जो नियम और पाबंदियां लागू की जाती हैं, उन्हें निष्पक्ष रूप से समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है, जिससे समाज में शांति और आपसी सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका है। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है और सरकारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।"
हालांकि, मायावती ने अपने पोस्ट में किसी विशेष घटना का उल्लेख नहीं किया।





