उत्तर प्रदेश

Lucknow: बीमारियों की रोकथाम को नगर निगम का विशेष अभियान

Admindelhi1
2 July 2025 1:16 PM IST
Lucknow: बीमारियों की रोकथाम को नगर निगम का विशेष अभियान
x
"मंगलवार से शुरू हुआ अभियान"

लखनऊ: मानसून के चलते जलभराव से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम मैदान में आ गया है। नगर निगम विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलाएगा।

इस अभियान में नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,अलीगंज से नगर निगम लखनऊ की विशेष एंटी लार्वा टीम, स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग के टीम के संयुक्त अभियान में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विधायक नीरज बोरा,पार्षद पृथ्वी गुप्ता, सीएमओ लखनऊ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डीएमओ लखनऊ, जोनल अधिकारी, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संचिता मिश्रा, सत्येंद्र नाथ, पुष्कर पटेल एवं फॉगिंग टीम के साथ उपस्थित रहे। अभियान के मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना,मच्छरों की संख्या को नियंत्रित करना,संचारी रोगों के प्रसार को रोकना,शहर के स्वास्थ्य में सुधार करना है।

इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग,मलेरिया विभाग,नगर निगम लखनऊ और फॉगिंग टीम शामिल रहेंगी। यह अभियान संयुक्त अभियान के रूप में चलाया जायेगा। जिसमें विभिन्न मशीनों का उपयोग किया जायेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रिंकलिंग का कार्य किया जायेगा।

Next Story