उत्तर प्रदेश

Lucknow: अवैध कब्जे पर नगर निगम का शिकंजा, अतिक्रमण हटाकर वसूला जुर्माना

Admindelhi1
26 May 2025 7:26 PM IST
Lucknow: अवैध कब्जे पर नगर निगम का शिकंजा, अतिक्रमण हटाकर वसूला जुर्माना
x
नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया

लखनऊ: सोमवार नगर निगम ने विभिन्न जोनों में सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया और अतिक्रमणकर्ताओं पर भारी जुर्माना लगाया गया।

जोन दो में कोठारी बंधु तिराहे से केंद्रीय भंडार गृह तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान एक लोहे की मेज, एक गुमटी, एक तिरपाल, एक कैरेट और दो बांस के टट्टर जब्त किए गए। साथ ही दो हजार का जुर्माना भी वसूला। जोन पांच में नगर निगम प्रवर्तन दल (296) और पुलिस बल की टीम ने रामजीलाल अवध चौराहे से लेकर निरंकारी भवन श्रृंगार नगर तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान 1 गुमटी, 1 काउंटर और 4 ठेले हटाए गए, जबकि 1 लोहे का स्टैंड और 3 बोर्ड जब्त किए गए।

अतिक्रमणकारियों से ₹3500 का शमन शुल्क वसूला। इसके अलावा, प्रतिबंधित पॉलीथीन मिलने पर ₹5000 का जुर्माना और क्षेत्र में गंदगी फैलाने पर ₹800 का जुर्माना वसूला। जोन छह में हुसैनाबाद चौराहे से यूनिटी कॉलेज, नक्खाश चौकी और बुलाकी अड्डा चौराहे से कोठारी बंधु तिराहे तक अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

इस दौरान 17 ठेले, 8 गुमटी और 14 अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। इसके अलावा, 1 ठेला, 1 काउंटर, 4 प्लास्टिक स्टूल, 2 लकड़ी की बेंच और 2 लकड़ी के काउंटर जब्त किए। अतिक्रमणकर्ताओं को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करें। इस कार्रवाई में चार हजार का जुर्माना वसूला गया और क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर इस स्थान पर दोबारा अतिक्रमण न होने देने की अपील की।

Next Story