उत्तर प्रदेश

Lucknow: नगर निगम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष सदन का आयोजन किया

Admindelhi1
10 March 2025 5:38 AM GMT
Lucknow: नगर निगम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष सदन का आयोजन किया
x
"विशेष सदन का आयोजन किया"

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम ने विशेष सदन का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज और नगर निगम में महिलाओं के योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना था।

इस अवसर पर नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, 40 महिला पार्षदगण, नगर निगम की महिला अधिकारीगण, महिला कर्मचारीगण, सफाई मित्र बहनें और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

महिलाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने कई महिला समाजसेविकाओं, महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, चाहे वह नगर निगम का प्रशासनिक कार्य हो या सफाई व्यवस्था।

महापौर ने कहा, "लखनऊ नगर निगम की सफाई व्यवस्था हो या प्रशासनिक कार्य, महिलाएं हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि नगर निगम में महिलाओं का योगदान निरंतर बढ़ रहा है।"

इस विशेष सदन ने महिला सशक्तिकरण और उनके योगदान को सराहने का एक शानदार अवसर प्रदान किया।

Next Story