उत्तर प्रदेश

Lucknow: अगले सप्ताह नगर निगम सदन की बैठक, विवादों पर टिकी नजरें

Admindelhi1
5 July 2025 12:59 PM IST
Lucknow: अगले सप्ताह नगर निगम सदन की बैठक, विवादों पर टिकी नजरें
x

लखनऊ: कार्यकारिणी सदस्यों के नाम तय करने को लेकर लेकर भाजपा में चल रहे विवाद के बीच नगर निगम सदन की बैठक अगले सप्ताह 10 जुलाई तक होगी। कार्यकारिणी के रिक्त छह पदों के लिए इस समय आठ प्रत्याशी हैं। जिससे निर्विरोध चुनाव के आसार कम हैं।

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को रिटायर हो गए हैं। जिनकी जगह पर नए सदस्यों का चुनाव होना है। चुनाव निर्विरोध हो उसको लेकर भाजपा पांच और सपा एक पद पर चुनाव लड़ाना चाहती है। दोनों दलों के इतने ही सदस्य रिटायर भी हुए हैं लेकिन बीते सप्ताह भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से कार्यकारिणी चुनाव को लेकर छह पार्षदों के नाम तय किए गए और यह शर्त लगाई गई कि लड़ेंगे पांच ही। जो पांच लड़ेंगे उनके नाम महापौर तय करेंगी। इस विवाद के बाद एक जुलाई को होने वाला कार्यकारिणी चुनाव टाल दिया गया था।

भाजपा में अब पार्षद अरुण राय का एक नाम चर्चा में आया है। ऐसे में भाजपा में ही पांच पदों के लिए सात नाम हो गए है और सपा का एक मिलाकर आठ दावेदार हो गए हैं। ऐसे में छह सदस्यों का चुनाव निर्विरोध नहीं हो पाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि चुनाव एक सप्ताह में कराया जाएगा।

Next Story