उत्तर प्रदेश

Lucknow: नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारियों को दी चेतावनी

Admindelhi1
28 April 2025 2:15 PM IST
Lucknow: नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारियों को दी चेतावनी
x
"फर्जी अटेंडेंस पर होगी कड़ी कार्रवाई"

लखनऊ: कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति में किये जा रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगने की संभावना है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जेडएसओ और जोनल अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सफाईकर्मियों की उपस्थिति में गड़बड़ी पकड़ी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर में कहीं भी गंदगी मिली तो उनकी जिम्मेदारी होगी। शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच का सत्यापन कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

नगर निगम में शहर की सफाई के लिए कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से लगभग 9500 सफाई कर्मी लगे हैं। नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से कार्यदायी संस्थाएं सफाई कर्मियों की उपस्थिति में फर्जीवाड़ा करती हैं। आधे कर्मचारी लगाकर पूरे का भुगतान ले लेती हैं। इस अवैध कमाई में बंदरबांट होती है। इसलिए कार्यदायी संस्थाओं पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

सफाई कर्मचारियों की हाजिरी में गड़बड़ी का बुरा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। वार्डों में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढ़ेर लगे रहते हैं। गलियों में नियमित झाड़ू लगती है न नालियों की सफाई। जबकि हर वार्ड में नालियों की सफाई और झाड़ू लगाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से सफाईकर्मी लगे हैं। नियमित सफाईकर्मी अलग से हैं। इसके बाद भी निरीक्षण में मौके पर आधे कर्मचारी ही मिलते हैं।

Next Story