उत्तर प्रदेश

lucknow: नगर आयुक्त ने भीख मांगकर जीवनयापन करने वालों को लेकर चिंता जाहिर की

Admindelhi1
18 Feb 2025 8:39 AM IST
lucknow: नगर आयुक्त ने भीख मांगकर जीवनयापन करने वालों को लेकर चिंता जाहिर की
x
भीख मांगने वाले परिवारों को 22 सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ: नगर आयुक्त

लखनऊ: राजधानी में विभिन्न स्थानों पर भीख मांगकर जीवनयापन करने वालों को लेकर नगर आयुक्त ने चिंता जाहिर की है। इसे लेकर उन्होंने अहम बैठक भी की। नगर आयुक्त ने कहा है कि ऐसे परिवारों को चिन्हित करके उन्हें सरकारी लाभ से जोड़ा जाएगा। नगर आयुक्त के मुताबिक़ ऐसे परिवारों को मुख्यधारा में लाकर आत्मनिर्भर बनाना है। उनका कहना है कि ऐसे परिवारों को भिक्षावृत्ति छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा और उनके परिवारों के सदस्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही, इन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें और बेहतर जीवन जी सकें।

इस बैठक के दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इन परिवारों के लिए कई सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है। नगर आयुक्त ने बताया इन योजनाओं के तहत, इन्हें राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास, और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिसमे परिवारों को राशन कार्ड प्राप्त होगा, जिससे वे सस्ती दरों पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। बच्चों को स्कूल में एडमिशन दिलाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि उनका शिक्षा स्तर बेहतर हो सके। वृद्ध व्यक्तियों को निराश्रित पेंशन दी जाएगी, जिससे उनकी आय का एक स्रोत बनेगा। विधवाओं को भी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। बच्चों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ा जाएगा।

दिव्यांग व्यक्तियों को पेंशन दी जाएगी और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा, 18 साल से कम और 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मिलेगी। आंगनबाड़ी में बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। पात्र व्यक्तियों को आवास की सुविधा मिलेगी। सड़क किनारे व्यापार करने वालों के लिए वेंडिंग जोन तैयार किया जाएगा। छोटे व्यापारियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत सहायता दी जाएगी। श्रमिकों को ई श्रम कार्ड मिलेगा, जिससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा। परिवारों के सदस्यों को टीकाकरण की सुविधा दी जाएगी। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक दस्तावेज़ बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Next Story