उत्तर प्रदेश

Lucknow: रेलवे स्टेशनों पर मोटू-पतलू ने स्टेशन पर दिया स्वच्छता का संदेश

Admindelhi1
26 May 2025 7:21 PM IST
Lucknow: रेलवे स्टेशनों पर मोटू-पतलू ने स्टेशन पर दिया स्वच्छता का संदेश
x

लखनऊ: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 22 मई से 05 जून 2025 तक विश्व पर्यावरण पखवाड़ा 2025 विभिन्न स्टेशनों पर संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत सोमवार को लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशनों पर गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग करने के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यात्रियों व रेलकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों व स्टेशन पर उपस्थित स्टाफ को गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, पुन: उपयोग योग्य सामग्री का सदुपयोग करने तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

अभियान के माध्यम से स्वच्छता संबंधी आदतों को जीवनशैली में शामिल करने और स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने का संदेश दिया गया। रैली में सफाई कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इसी क्रम में चारबाग लखनऊ स्टेशन पर बच्चों के बीच खासा लोकप्रिय कॉर्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू ने भी उपरोक्त अभियान के प्रति यात्रियों व स्टेशन स्टॉफ को जागरुक किया।

Next Story