उत्तर प्रदेश

Lucknow: मानसून के रौद्र रूप से यूपी में हड़कंप, 35 जिलों में सतर्कता जरूरी

Admindelhi1
30 Jun 2025 12:18 PM IST
Lucknow: मानसून के रौद्र रूप से यूपी में हड़कंप, 35 जिलों में सतर्कता जरूरी
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल कुछ दिनों तक मद्धिम रहने के बाद, रविवार से इसकी जोरदार वापसी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसूनी ट्रफ लाइन खिसक कर मध्य यूपी की तरफ आ गया है। इसके असर से 30 जून से 1 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश से दिन के पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी और गर्मी से तात्कालिक तौर पर राहत मिलेगी।

रविवार से सोमवार के दौरान सहारनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शामली समेत सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं सोमवार को लगभग 35 जिलों में भारी बारिश और 65 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। रविवार को देवरिया, बागपत, संभल आदि को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम फुहारें देखने को मिली। फर्रुखाबाद में सर्वाधिक 90 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दक्षिण पश्चिमी मानसून पश्चिमी यूपी के बचे हुए हिस्सों समेत पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया। साथ ही मानसून की ट्रफ लाइन यानी मुख्य धारा खिसक कर मध्य यूपी की ओर आ जाने से सोमवार को उत्तरी और मध्य यूपी में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

यहां है बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, रामपुर

यहां है भारी बारिश की संभावना

सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

यहां है मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

Next Story