- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: मोहित बेनीवाल...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: मोहित बेनीवाल ने शामली-अम्बाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के किसानों के मुआवजे का मुद्दा उठाया
Admindelhi1
1 March 2025 4:41 PM IST

x
लखनऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मोहित बेनीवाल ने विधान परिषद के बजट सत्र (28 फरवरी 2025) में शामली-अम्बाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के प्रभावित किसानों के मुआवजे का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से शेष 229 किसानों को अविलंब मुआवजा दिलाने की मांग की।
बेनीवाल ने सदन में कहा कि उत्तर प्रदेश को हरियाणा से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे के लिए महाराजपुर तहसील नकुड़ के गांव बाबूघसीटी, रामगढ़सिंहपुर के 205 किसानों को मुआवजा दे दिया गया, लेकिन 229 किसान 7 महीने से अपने भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान लगातार आंदोलनरत हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
मोहित बेनीवाल ने सरकार से अनुरोध किया कि शेष 229 किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए, ताकि किसानों की कठिनाइयां समाप्त हो सकें।
Tagsलखनऊमोहित बेनीवालशामली-अम्बालाग्रीन फील्डएक्सप्रेसवेकिसानोंमुआवजेमुद्दाउठाया LucknowMohit BeniwalShamli-AmbalaGreen FieldExpresswayFarmersCompensationIssueRaised जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





