उत्तर प्रदेश

Lucknow: राजनीतिक समीकरणों में मोदी का योगदान ऐतिहासिक: केशव मौर्य

Admindelhi1
1 May 2025 3:04 PM IST
Lucknow: राजनीतिक समीकरणों में मोदी का योगदान ऐतिहासिक: केशव मौर्य
x
मोदी ने देश की राजनीति के समीकरणों को बदला: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जातिगत जनगणना कराये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि दशकों तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस के शाही परिवार के पास एक दशक पहले तक डॉ. मनमोहन सरकार का रिमोट कंट्रोल हाथ में था और वह जातिगत जनगणना कराकर उपेक्षित पिछड़ों के साथ न्याय कर सकता था। लेकिन तब बतौर सांसद राहुल गांधी दुनिया भर में घूमने के अलावा और कोई काम नहीं करते थे।

उनके घूमने का संसद के पास कोई रिकार्ड तक नहीं होता था। जबकि प्रोटोकॉल के तहत यह ज़रूरी था। प्रधानमंत्री बनने से पहले जब नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 के पहले हुंकार भरी कि उनका ताल्लुक़ पिछड़ा वर्ग से है और फिर प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने राम और रोटी के बीच सेतु बनकर देश की राजनीति के तमाम समीकरणों को बदल कर रख दिया, तब कांग्रेस की तंद्रा टूटी और रात-दिन पिछड़ा-पिछड़ा का राग अलापने लगी। जातिगत जनगणना जैसा महती काम भी पीएम मोदी के हाथों होना था। कांग्रेस और उसके साथी दलों की राजनीति जहां ख़त्म होती है, नरेंद्र मोदी की राजनीति वहां से शुरू होती है। यह हुनर वह कई बार दिखा चुके हैं।

Next Story