उत्तर प्रदेश

Lucknow को देशभर में तीसरा स्थान मिलने पर महापौर ने पार्षदों का किया सम्मान

Admindelhi1
21 July 2025 12:48 PM IST
Lucknow को देशभर में तीसरा स्थान मिलने पर महापौर ने पार्षदों का किया सम्मान
x

लखनऊ: नगर निगम मुख्यालय में आयोजित पार्षदगण सम्मान समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लखनऊ (Lucknow) को देशभर में तीसरा स्थान (third place in the country) मिलने पर महापौर (mayor) सुषमा खर्कवाल ने सभी पार्षदों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा की यह सम्मान नगर निगम परिवार और लखनऊ की जागरूक जनता की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हम सबका लक्ष्य अब अगली बार देश में पहला स्थान प्राप्त करना है।

इसी कड़ी में लखनऊ की जनता का धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया जाएगा:

-1-2 किमी की यह तिरंगा यात्रा

-सभी 110 माननीय पार्षदों की सहभागिता

-हर पार्षद अपने-अपने वार्ड में भी तिरंगा यात्रा निकालेंगे

-यात्रा में सभी के हाथों में होगा गौरव का तिरंगा

जल्द ही सफाई मित्रों, अधिकारियों व कर्मचारियों का भी भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति का प्रयास किया जाएगा।

लखनऊ अब “वेस्ट टू एनर्जी” और “जीरो वेस्ट डंपिंग” की ओर अग्रसर है — यह हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। समारोह में नगर निगम के उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’, सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य अभियंता (सिविल) महेश वर्मा, मुख्य अभियंता (आर.आर.) मनोज प्रभात सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। समस्त माननीय पार्षदगणों ने भी समारोह में सहभागिता कर लखनऊ की इस उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता जताई।

Next Story