उत्तर प्रदेश

Lucknow: मायावती ने फतेहपुर मामले में तत्काल कार्रवाई की अपील की

Admindelhi1
13 Aug 2025 8:52 AM IST
Lucknow: मायावती ने फतेहपुर मामले में तत्काल कार्रवाई की अपील की
x

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मकबरा और मंदिर को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यूपी के फतेहपुर जिले में मकबरा और मंदिर को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर हंगामा किया।

हालांकि, जिला और प्रशासन ने इसे नियंत्रित कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी समुदाय को हंगामे पर ऐसा कोई कदम उठाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए, जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो। आपसी भाईचारा और सद्भाव भी बिगड़े। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि फतेहपुर में सोमवार को हिन्दू संगठन के लोगों ने विवादित स्थल पर पहुंचकर तोड़फोड़ और ध्वज फहराया था। इससे दो समुदायों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई। इस मामले में फतेहपुर पुलिस ने वीडियो के आधार पर 10 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जा रही है।

Next Story