- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: ईरान मुद्दे...
Lucknow: ईरान मुद्दे पर मौलाना कल्बे जव्वाद का कड़ा बयान

लखनऊ: राजधानी में जुमे की नमाज के दौरान शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने अमेरिका और इजरायल पर तीखा हमला बोलते हुए ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ईरान पर हमला पूरी दुनिया के मुसलमानों और इंसाफ पसंद लोगों के लिए चिंता का विषय है।
मौलाना कल्बे जव्वाद ने नमाज के बाद अपने संबोधन में कहा कि ईरान की सलामती और अमन के लिए विशेष दुआ की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की संप्रभुता पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।
उन्होंने इस पूरे मामले में भारत सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि भारत हमेशा से शांति और न्याय की बात करता रहा है, ऐसे में इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख सामने आना चाहिए। मौलाना ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो इसके विरोध में देशभर में आवाज उठेगी। उन्होंने घोषणा की कि अगले जुमे को अमेरिका और इजरायल के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उधर, जुमे की नमाज के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए मस्जिदों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए रहे।
प्रशासन का कहना है कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।





