- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: घर में घुस कर...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास ,खुद को लगाई आग
Tara Tandi
2 March 2025 12:27 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : मलिहाबाद में मजदूर ने घर में घुस कर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर होने पर आरोपी भाग निकला। आरोपी की हरकत से क्षुब्ध किशोरी ने खुद को आग लगा ली। लपटों में घिरी किशोरी की चीख सुन कर पड़ोसी दौड़े। किसी तरह आग बुझाते हुए पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मलिहाबाद कोतवाली में किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र निवासी निजी चालक ने बताया कि 27 फरवरी को बेटी (17) घर में थी। इसी दौरान मजदूर राहुल ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने मुंह दबाकर तख्त पर उसे गिराकर पीटा। किसी तरह धक्का देकर किशोर आरोपी के चंगुल से निकली और मदद के लिए शोर मचाया। लोगों को आते देख राहुल भाग गया।
राहुल की हरकत से किशोरी इस कदर आहत हो गयी कि उसने घर बंद कर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा ली। लपटों में घिरी किशोरी की चीख सुन कर पड़ोसी मदद के लिए दौड़े। किसी तरह से घर में दाखिल होकर किशोरी के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। इस बीच पीड़िता के पिता को फोन कर सूचना दी।
गम्भीर रूप से झुलसी किशोरी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया है कि किशोरी करीब 60 प्रतिशत जल गई है। बेटी के साथ हुई वारदात की शिकायत पीड़ित पिता ने मलिहाबाद पुलिस से की। इंस्पेक्टर मलिहाबाद बैजनाथ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
TagsLucknow किशोरी दुष्कर्म प्रयासखुद लगाई आगLucknow Teenager rape attemptset herself on fireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





