उत्तर प्रदेश

Lucknow: बाबू सिंह कुशवाहा के करीबी की जमीन पर बड़ा कदम

Admindelhi1
21 Jan 2026 1:30 PM IST
Lucknow: बाबू सिंह कुशवाहा के करीबी की जमीन पर बड़ा कदम
x

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के जौनपुर से सांसद और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के करीबी माने जाने वाले देशराज सिंह कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। कानपुर रोड पर स्थित करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की बहुमूल्य भूमि अब पूरी तरह से सरकारी संपत्ति घोषित कर दी गई है। नई दिल्ली स्थित बेनामी संपत्ति मामलों के निर्णायक प्राधिकारी ने आयकर विभाग की कार्रवाई को सही ठहराते हुए जब्ती के आदेश को बरकरार रखा है।अब इस फैसले के बाद आयकर विभाग संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर उसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्वतंत्र हो गया है।

‘ऑपरेशन बाबू साहब-2’ में खुला था राज: इस बहुचर्चित भूमि घोटाले का खुलासा आयकर विभाग की ‘ऑपरेशन बाबू साहब-2’ नामक विशेष जांच के दौरान हुआ था। मई 2022 में कानपुर स्थित देशराज सिंह के आवास पर पड़े छापे के दौरान अधिकारियों को इस जमीन से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज मिले थे।जांच में सामने आया कि बंथरा थाना क्षेत्र के जुनाबगंज इलाके में, एक पांच सितारा होटल के सामने स्थित 1.667 हेक्टेयर की यह जमीन पहले एक निजी कंपनी के नाम दर्ज थी। बाद में इसे कागजों पर देशराज सिंह के नाम बेच दिया गया, जबकि असल कब्जा पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का ही बताया गया।

Next Story