उत्तर प्रदेश

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती के लिए 19 हजार पदों की सूची जारी

Admindelhi1
29 April 2025 3:14 PM IST
Lucknow: उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती के लिए 19 हजार पदों की सूची जारी
x
उत्तर प्रदेश में तमाम सरकारी विभागों ने जारी की लिस्ट

लखनऊ: योगी सरकार शिक्षित युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में तमाम सरकारी विभागों में भर्तियां खोलने जा रही है। इस कड़ी में फिलहाल बड़े स्तर पर पुलिस भर्ती की तैयारी है। इस कवायद के तहत उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अलग-अलग पदों पर भर्ती करने के तहत दरोगा के 4543 पद, कांस्टेबल के 19220 पद, जेल वार्डन के 2833 पद समेत अन्य पदों पर भर्ती करेगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की घोषणा होने के बाद जल्द ही बंपर पदों पर होमगार्ड की भी भर्ती आने वाली है। होमगार्ड के 44000 पदों पर भर्ती के लिए नियमावली तैयार हो गई है। योग्यता और चयन संबंधित नियमावली तैयार होने के बाद अब इस भर्ती के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद विज्ञापन जारी किया जाएगा। यूपी होमगार्ड भर्ती के पहले चरण में 22000 पदों के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी।

निकट भविष्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल के भी 7,994 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरु करने की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को लेखपाल के पदों पर नियुक्त किया जाना है। इसी के साथ हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पड़े हुए पदों पर अभ्यर्थियों को नियुक्त करने के लिए की नई भर्ती निकाली गईं हैं।

Next Story