उत्तर प्रदेश

Lucknow: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा 41 डिग्री के पार

Admindelhi1
14 May 2025 2:16 PM IST
Lucknow: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पारा 41 डिग्री के पार
x
"मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट"

लखनऊ: यूपी में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। राजधानी में पारा 41 डिग्री के पार कर गया है जहा एक और उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। तो वही दूसरी ओर आने वाले दिनों में भी गर्मी की डबल मार देखने को मिल सकती है। ज्येष्ठ माह की शुरुआत के साथ ही मंगलवार को राजधानी का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह से तेज धूप के बीच लू ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। शाम को 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच सकता है। कई शहरों में अब रात को भी तपन बढ़ रही है। पश्चिमी यूपी में आंधी आने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन तेज धूप ने गर्मी का अहसास करवाया है।

Next Story