उत्तर प्रदेश

Lucknow: देरशाम अस्पताल कर्मचारी के बेटे ने कमरे में लगाई फांसी

Admindelhi1
4 Nov 2024 2:59 PM IST
Lucknow: देरशाम अस्पताल कर्मचारी के बेटे ने कमरे में लगाई फांसी
x
वजीरगंज थाना की पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही

लखनऊ: बलरामपुर अस्पताल के कर्मचारी के बेटे ने रविवार की देरशाम को फांसी लगाकर जान दे दी है। वजीरगंज थाना की पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, बलरामपुर अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी गजेंद्र सिंह का बेटा अखंड (30) ने देरशाम को गार्ड रूम का कमरा बंद करके भीतर से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो देखा कि अखंड का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर इस बात का पता लगा रही है कि अखंड ने आत्महत्या क्यों की है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ चल रही है।

Next Story