- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: मरीजों की...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: मरीजों की जांच में निजी लैब का इस्तेमाल, KGMU ने उठाया कदम
Admindelhi1
29 Nov 2025 1:32 PM IST

x
लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मरीजों को जांच के लिए कथित तौर पर निजी लैब भेजे जाने का मामला गंभीर रूप से सामने आया है। प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, कई डॉक्टरों और कुछ चुनिंदा डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच मिलीभगत की शिकायतें सामने आई थीं। जबकि केजीएमयू में सभी आवश्यक मशीनें और संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहरी लैब भेजा जा रहा था, जिससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था।
KGMU प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और यदि आरोप साबित होते हैं तो संबंधित डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जांच समिति से जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। मामले के खुलासे के बाद संस्थान में हड़कंप मचा हुआ है।
Tagsलखनऊमरीजोंजांचनिजी लैबइस्तेमालKGMUउठायाकदमLucknowpatientstestingprivate labsusesteps takenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





