- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: KGMU ने साबित...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: KGMU ने साबित किया, सेवा ही सबसे बड़ी पूजा
Admindelhi1
20 Sept 2025 3:32 PM IST

x
लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। यहां 30 अगस्त को रेल हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक का न सिर्फ मुफ्त इलाज किया गया बल्कि अस्पताल प्रशासन ने खुद की जिम्मेदारी समझते हुए उसे उसके घर तक पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, युवक रेल हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे KGMU में भर्ती कराया गया। हालत इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ और दोनों पैर काटने पड़े। इसके बावजूद न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों और स्टाफ ने हार नहीं मानी और उसका जीवन बचाने में सफलता पाई।
इलाज पूरा होने के बाद KGMU प्रशासन ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर युवक को कानपुर के अशोक नगर क्षेत्र स्थित उसके बहनोई के घर सुरक्षित पहुंचाया। इस कदम की हर ओर प्रशंसा हो रही है।
TagsलखनऊKGMUसाबितसेवाबड़ी पूजाLucknowprovenservicebig pujaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





