- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: जीएसटी एडिशनल...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: जीएसटी एडिशनल कमिश्नर के घर से गहने चोरी, जांच शुरू
Admindelhi1
1 Nov 2025 11:08 AM IST

x
लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार स्थित राप्ती अपार्टमेंट में रहने वाले जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर गुलाब चंद्र के घर से सोने की करधनी व चेन चोरी हो गई। चोरी का शक नौकरानी व उसकी बेटी पर है। गुलाब चंद्र की पत्नी पूनम वर्मा ने गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है। गुलाब चंद्र वर्तमान में आगरा में तैनात हैं।
इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि गुलाब चंद्र, पत्नी व बेटे के साथ राप्ती अपार्टमेंट के जे-104 फ्लैट में रहते हैं। 15 अक्तूबर को उनकी पत्नी ने जेवर का बाक्स चेक किया तो उसमें रखी सोने की करधनी व चेन गायब थी। उन्होंने जेवर को पूरे घर में तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका। उनको शक है कि जेवर उनकी नौकरानी रेखा व उसकी बेटी ने चोरी किए हैं। मंगलवार को पूनम की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Tagsलखनऊजीएसटीएडिशनलकमिश्नरघरगहनेचोरीजांचशुरूLucknowGSTAdditional Commissionerhousejewelrytheftinvestigationstartedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





