उत्तर प्रदेश

Lucknow: जीएसटी के बाद व्यापारियों से कोई शुल्क लेना अनुचित: प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता

Admindelhi1
4 Sept 2024 8:39 AM IST
Lucknow: जीएसटी के बाद व्यापारियों से कोई शुल्क लेना अनुचित: प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता
x
जीएसटी की मूल अवधारणा के विरुद्ध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का लाइसेंस शुल्क लागू किया जाना अनुचित है तथा जीएसटी की मूल अवधारणा के विरुद्ध है।

उन्होंने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष से ज्वेलरी, कपड़े, जूते ,ब्यूटी पार्लर आदि क्षेत्र के व्यापारियों से लाइसेंस शुल्क लिए जाने के निर्णय से व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त हो गई है। उन्होंने कहा संगठन महापौर से मिलकर प्रस्तावित लाइसेंस शुल्क लागू किए जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग करेगा।

Next Story