उत्तर प्रदेश

Lucknow: गोपनीय जानकारी लीक कर रहा था ISI एजेंट, मुरादाबाद से गिरफ्तार

Admindelhi1
19 May 2025 11:50 AM IST
Lucknow: गोपनीय जानकारी लीक कर रहा था ISI एजेंट, मुरादाबाद से गिरफ्तार
x
"शहजाद पर आईएसआई को खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप"

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के जासूस शहजाद को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रामपुर का रहने वाला शहजाद कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। एटीएस की जांच में सामने आया है कि शहजाद पर आईएसआई को खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है। इसके अलावा वह देश में सक्रिय स्लीपर सेल को पैसे उपलब्ध कराता था। उसने आईएसआई के एजेंट्स को कई भारतीय सिम भी उपलब्ध कराए थे। यूपी एटीएस ने आईएसआई एजेंट शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले जासूस को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने रामपुर के टांडा के आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले शहजाद को शनिवार को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया।

यूपी एटीएस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार शहजाद पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को भारत की गोपनीय जानकारी मुहैया करा रहा था। इसके अलावा यूपी में सक्रिय आईएसआई के एजेंटों को रुपये देने के साथ उन्हें भारत के खिलाफ जासूसी के लिए सिमकार्ड भी उपलब्ध कराता था। इसके अलावा आईएसआई के लिए काम कराने के मकसद से पाकिस्तान जाने के लिए लोगों को वीजा भी उपलब्ध कराने का आरोप है। एटीएस के अनुसार सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तस्करी कर रहा है। उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का संरक्षण प्राप्त है। वह आईएसआई के लिए जासूसी करने के साथ देश विरोधी गतिविधियों में भी संलिप्त है। इसके बाद एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आज कोर्ट में पेश करेगी एटीएस: इसके बाद एटीएस ने शहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मुरादाबाद से उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में शहजाद ने बताया कि वह रामपुर के साथ प्रदेश के कई अन्य स्थानों से भी लोगों को तस्करी की आड़ में आईएसआई के लिए काम करने के मकसद से पाकिस्तान भेजता था। उनके वीजा का इंतजाम आईएसआई के एजेंट कराते थे। वहीं शहजाद ने आईएसआई को भारतीय सिम भी उपलब्ध करवाए थे। अब एटीएस उसे आज कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर देने का अनुरोध करेगी।

Next Story