उत्तर प्रदेश

Lucknow : इंटरनेट केबल में लगी आग, 13 घंटे तक रही बिजली की गुली,

Dolly
28 Jun 2025 4:35 PM IST
Lucknow : इंटरनेट केबल में लगी आग, 13 घंटे तक रही बिजली की गुली,
x
Lucknow लखनऊ : राजधानी लखनऊ में स्टेशन रोड इलाके में शुक्रवार रात करीब 12 बजे बिजली के खंभे पर इंटरनेट तारों के मकड़जाल में आग लग गई। इस कारण 13 घंटे तक बिजली गुल रही।
इससे तीन हजार परिवारों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इसके लिए एक कार शोरूम को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। हुसैनगंज के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार भारती ने बताया कि इंटरनेट केबल में आग लगने से 11 हजार वोल्ट की लाइन का फ्यूज उड़ गया था। फ्यूज को दोबारा लगाने के दौरान तकनीकी फाल्ट हो गया। इस कारण ओसीआर उपकेंद्र पूरी तरह से ठप हो गया।
काफी मशक्कत के बाद उपकेंद्र के दो फीडर तो चालू हो गए, मगर जिस फीडर के पोल पर आग लगी थी, उसमें फॉल्ट आ गया। कर्मचारी रात करीब 12:30 बजे पोल पर काम करने के लिए पहुंचे तो शोरूम के सुरक्षा गार्ड ने सीढ़ी नहीं लगाने दिया। इसकी वजह शोरूम की नई गाड़ियां सड़कों पर खड़ी थी। इस कारण रात को बिजली चालू नहीं की जा सकी। इससे एक अपार्टमेंट सहित आसपास के उपभोक्ताओं की बिजली शनिवार दोपहर 1:00 के बाद चालू हो सकी।
सर्कल के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शोरूम द्वारा अवैध रूप से सड़कों पर अतिक्रमण करके कारें खड़ा की गई थीं। इस कारण रात को फाल्ट का काम नहीं हो सका। शनिवार सुबह करीब 9 बजे काम शुरू हुआ। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे के बाद बिजली चालू हो सकी। इस दौरान पोल के जले तारों और फाल्ट को सही करने में करीब चार घंटे का वक्त लगा।
Next Story