उत्तर प्रदेश

Lucknow: बसपा विधायक के घर इनकम टैक्स छापा

Admindelhi1
25 Feb 2026 2:06 PM IST
Lucknow: बसपा विधायक के घर इनकम टैक्स छापा
x

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह के गोमतीनगर स्थित आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि छापे के दौरान 50 से अधिक अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद रहे। आयकर विभाग की टीम ने परिसर को घेरकर दस्तावेजों की जांच शुरू की।

प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक के रूप में पहचाने जाने वाले उमाशंकर सिंह के यहां हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कैंसर से जूझ रहे हैं विधायक

सूत्रों के अनुसार, विधायक उमाशंकर सिंह गंभीर रूप से कैंसर से पीड़ित हैं। उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं और वह लखनऊ स्थित अपने आवास में आइसोलेशन में रह रहे हैं। जानकारी यह भी सामने आई है कि छापेमारी के दौरान डॉक्टर और नर्स के आने-जाने पर अस्थायी रोक लगा दी गई।

लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में स्थित उनके आवास और दफ्तर में चल रही इस कार्रवाई को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात है और किसी को भी बिना अनुमति अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही।

फिलहाल आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी है। मामले को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Next Story