उत्तर प्रदेश

Lucknow: मारपीट के आरोप में इनकम टैक्स अधिकारी योगेंद्र मिश्रा निलंबित

Admindelhi1
5 Jun 2025 11:00 AM IST
Lucknow: मारपीट के आरोप में इनकम टैक्स अधिकारी योगेंद्र मिश्रा निलंबित
x
पश्चिम बंगाल-सिक्किम भेजे गए

लखनऊ: इनकम टैक्स विभाग के लखनऊ कार्यालय में 29 मई को हुई मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपित असिस्टेंट कमिश्नर योगेन्द्र मिश्रा को निलंबित कर पश्चिम बंगाल-सिक्किम क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। योगेन्द्र मिश्रा को अगले कुछ घंटों में पश्चिम बंगाल-सिक्किम क्षेत्र के कार्यालय में अपनी रिपोर्ट देनी होगी और अगले आदेश तक वहीं अटैच रहेंगे। विभागीय नियमों के अनुसार वे बिना सूचना दिए अटैच कार्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

इस विवाद की शुरुआत 29 मई को लखनऊ के इनकम टैक्स कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग और असिस्टेंट कमिश्नर योगेन्द्र मिश्रा के बीच जमकर मारपीट से हुई थी, जिसमें डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग घायल हो गए थे। इसके बाद हजरतगंज कोतवाली में योगेन्द्र मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

योगेन्द्र मिश्रा ने पत्रकारों के सामने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग की पत्नी रवीना त्यागी एक आईपीएस अधिकारी हैं, जिनके दबाव में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि विभाग में उनकी छवि खराब करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

Next Story