उत्तर प्रदेश

Lucknow: शहर में बढ़ी चोरी की घटनाएं, दो स्थानों से बाइकें चोरी

Admindelhi1
10 May 2025 7:53 PM IST
Lucknow: शहर में बढ़ी चोरी की घटनाएं, दो स्थानों से बाइकें चोरी
x
"बाइक मालिकों ने रहीमाबाद पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की"

लखनऊ: दो अलग-अलग स्थानों से दो बाइकें चोरी कर चोर चंपत हो गये। बाइक मालिकों ने रहीमाबाद पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

रहीमाबाद पुलिस को लगातार चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चकमा दे फरार हो जा रहे है। रहीमाबाद पुलिस हाँथ पे हाँथ धरे बैठी है। शुक्रवार को पुलिस चौकी भतोईया से महज 30-40 मीटर की दूरी पर स्थित एक मन्दिर को निशाना बना चोर मूर्ति को खंडित कर 10 किलो का पीतल का घड़ा चोरी कर चम्पत हो गये थे। जबकि चौकी सामने है। और रात में डायल 112 की गाड़ी चौकी के पास ही खड़ी रहती है।

बीती रात बेखौफ चोरों ने रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तरौना शादी समारोह में शामिल होने आये संडीला थाना क्षेत्र के ग्राम भारतखेड़ा चिनौहटी निवासी रामचेला की बाइक यूपी 32 ईवी 9533 चोरी कर चम्पत हो गये। इसी प्रकार इसी रात ग्राम बेलवा निवासी अखिलेश की बाइक यूपी 32 एमपी 7715 को भी बेखौफ चोर चोरी कर चंपत हो गये। दोनों वाहन मालिकों ने रहीमाबाद पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किये जाने की मांग की है।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रहीमाबाद आनन्द द्विवेदी जब बात की गयी तो उन्होंने साफ इनकार करते हुऐ कहा कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।

Next Story