- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: सामाजिक और...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर आज़ाद-मौलाना की अहम चर्चा
Admindelhi1
14 July 2025 3:09 PM IST

x
लखनऊ: भीम आर्मी प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद रविवार को मशहूर इस्लामी विद्वान मौलाना सज्जाद नोमानी से मिलने उनके आवास पहुंचे।
चंद्रशेखर ने मौलाना नोमानी की तबीयत का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने मौलाना के परिजनों से भी मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा
मौलाना सज्जाद नोमानी हमारे देश की बौद्धिक और सामाजिक चेतना की मजबूत आवाज़ हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की हम दुआ करते हैं।
मौलाना सज्जाद नोमानी इन दिनों बीमार चल रहे हैं और चिकित्सकीय देखरेख में हैं। देशभर में उनके अनुयायी और समाजसेवी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। चंद्रशेखर की यह मुलाकात सौहार्द और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक मानी जा रही है।
Tagsलखनऊसामाजिकराजनीतिकमुद्दोंआज़ाद-मौलानाअहम चर्चाLucknowSocialPoliticalIssuesAzad-MaulanaImportant Discussionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





