- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: ऐशबाग में...

x
Lucknow लखनऊ : ऐशबाग में रामलीला मैदान के पास रस्तोगी इंटर कॉलेज और मूक बधिर कॉलेज की बाउंड्रीवाल से लगे अवैध निर्माण सोमवार को ध्वस्त किए जाएंगे। नगर निगम जोन दो की टीमें अभियान चलाएंगी। पिछले सोमवार को फुटपाथ और सड़क पर 35 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए थे। रस्तोगी इंटर कॉलेज की बाउंड्री के पास कुछ लोगों के मकान खुद तोड़ लेने की शर्त पर छोड़ दिया गया था। मूक बधिर कॉलेज की बाउंड्री से लगे लगभग 15 अवैध निर्माण तोड़े जाने हैं।
नगर निगम ने सोमवार को रस्तोगी इंटर कॉलेज से लेकर मूंक बधिर कॉलेज तक जो अवैध निर्माण तोड़े थे, वे फिर वहीं जमने की तैयारी में हैं। अवैध कब्जेदारों ने मलबे से ईंट साफ करके फुटपाथ पर चट्टा लगा दिया है। मलबा अभी भी सड़क तक फैला है। कब्जेदार उस जगह से नहीं हटे और फुटपाथ पर ही रह रहे हैं। इस बार नगर निगम अवैध निर्माण ध्वस्त करने के साथ तत्काल मलबा हटवाएगा। सूत्रों के अनुसार नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों ने भी फुटपाथ और सड़क पर कब्जा करके अवैध निर्माण कर लिया है। उनके परिवार भी वहां रह रहे हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी चलाते हैं। सोमवार को नगर निगम ने ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान उनकी मांग पर एक हफ्ते का समय दे दिया था।
TagsLucknow ऐशबागअवैध निर्माण ध्वस्तLucknow Aishbaghillegal construction demolishedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





