उत्तर प्रदेश

Lucknow: जातीय जनगणना समय पर नहीं तो नुकसान देश को: मायावती

Admindelhi1
18 Jun 2025 9:44 AM IST
Lucknow: जातीय जनगणना समय पर नहीं तो नुकसान देश को: मायावती
x
"देशहित में जातीय जनगणना समय से पूरी होनी चाहिए"

लखनऊ: केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने की तिथियों का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर राजनेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि जनकल्याण से सीधे तौर पर जुड़ा जातीय जनगणना का कार्य देशहित में अब समय से ईमानदारीपूर्वक पूरा होना चाहिए। केंद्र सरकार इस पर ध्यान दे।

बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, 'भाजपा ने केंद्र में अपने 11 वर्षों के कार्यकाल के बारे में जो अपार उपलब्धियां गिनाईं, जो जमीनी हकीकत में लोगों की गरीबी, बेरोजगारी, दुख-दर्द आदि दूर करने अर्थात जन व देशहित में कितनी लाभदायक रही हैं, ये सही समय आने पर जनता खुद उनको इसका जवाब देगी।' उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय व जातीय जनगणना का भी कार्य कांग्रेस के समय से लटका पड़ा था। इस पर काफी आवाज उठाने के बाद अब इस मामले में प्रक्रिया शुरू हुई है।

जनगणना का कार्य समय व ईमानदारी से पूरा होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मामलों में पार्टी के लोगों को सही तथ्यों से अवगत कराने व उन्हें सजग करने के साथ ही पार्टी के संगठन से सम्बन्धित दिये गए कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की भी छोटी-छोटी बैठकों के जरिए विचार-विमर्श लगातार जारी है। साथ ही साथ ही पार्टी हित में इन पर पूरा ध्यान जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा आमचुनाव से सम्बन्धित रणनीति पर भी तैयारी जारी हैं, ताकि बेहतर ?परिणाम मिल सकें।

Next Story