उत्तर प्रदेश

Lucknow: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से भिड़ी, युवक की मौके पर मौत

Admindelhi1
18 July 2025 12:15 PM IST
Lucknow: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से भिड़ी, युवक की मौके पर मौत
x
"पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया"

लखनऊ: गोमती नगर इलाके में बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इलेक्ट्रीशियन साइट से लौट रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

छोटा भरवारा गोमतीनगर निवासी आशीष यादव (25) पुत्र राम नरेश यादव इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। बुधवार रात करीब 9 बजे फन मॉल से लोहिया चौराहे की तरफ जा रहा था। लोहिया चौराहे से 50 मीटर आगे बढ़ते ही बाइक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने परिवार को सूचना देने के साथ इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। चाचा ननकू यादव ने बताया आशीष घर का अकेला कमाने वाला था। एक भाई सतीश की दो साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। परिवार में मां सुशीला बहन प्रियंका हैं।

Next Story