उत्तर प्रदेश

Lucknow: शिया और सुन्नी रोजेदारों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू

Admindelhi1
3 March 2025 9:56 AM IST
Lucknow: शिया और सुन्नी रोजेदारों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू
x
"हेल्पलाइन पर रोजेदार इबादत से जुड़े सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं"

लखनऊ: रमज़ान की शुरुआत के साथ ही शिया और सुन्नी रोजेदारों की दीन-धर्म से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन शुरू की गई हैं। इन हेल्पलाइन पर रोजेदार इबादत से जुड़े सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं।

शिया हेल्पलाइन

आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक हुसैनी शिराज़ी के कार्यालय द्वारा शिया हेल्पलाइन शुरू की गई है। इस पर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी और महिला विद्वानों द्वारा रोजेदारों के सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं।

रोजेदार एयर होस्टेस का हुक्म: यदि एयर होस्टेस अपने यात्रियों को भोजन और पानी देती है, तो इसमें कोई समस्या नहीं है और उसका रोजा सही रहेगा।

महिला का गैर-मर्दों के साथ कार्य करना: रोजा प्रभावित नहीं होता, लेकिन हिजाब अनिवार्य है।

स्विमिंग पूल में नहाने का हुक्म: यदि पूरा सिर पानी में डूब जाए, तो रोजा टूट जाएगा।

नमाज़-ए-शब का समय: आधी रात के बाद से लेकर सुबह की अज़ान से पहले तक पढ़ी जा सकती है।

सुन्नी हेल्पलाइन

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के तहत दारुल निज़ामिया फिरंगी महल में सुन्नी रोजेदारों के लिए रमज़ान हेल्पलाइन चलाई जा रही है। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की अध्यक्षता में गठित धर्मगुरुओं का पैनल सवालों के जवाब दे रहा है। हेल्पलाइन नंबर: 9416023970 और 7007705774

मुंह से खून आने पर रोजे का असर: अगर खून हलक के अंदर नहीं जाता है, तो रोजे पर कोई असर नहीं होगा।

रोजा मकरूह करने वाली चीजें: कोयले से दांत मांझना, गाने-बजाने में मशगूल रहना और जानबूझकर थूक निगलना।

रोजेदार इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Next Story