उत्तर प्रदेश

Lucknow: राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Admindelhi1
25 Jun 2025 11:20 AM IST
Lucknow: राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
x

लखनऊ: मौसम विभाग ने बुधवार के लिए तराई और बुंदेलखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि 70 से अधिक जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी यूपी के शेष हिस्सों में भी मानसून पूरी तरह फैल जाएगा। मंगलवार को हमीरपुर, प्रतापगढ़, कानपुर, औरैया, जौनपुर और सुल्तानपुर जैसे जिलों में हल्की से मध्य स्तर की बारिश दर्ज की गई।

लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को उत्तरी तराई क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा।

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के क्षेत्र।

भारी बारिश का येलो अलर्ट

शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, जालौन, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र।

मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, सहारनपुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र।

Next Story