उत्तर प्रदेश

Lucknow: लू के थपेड़ों ने बेहाल किए लोग, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Admindelhi1
24 April 2026 11:47 AM IST
Lucknow: लू के थपेड़ों ने बेहाल किए लोग, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
x
"रायबरेली में गर्मी का सितम"

लखनऊ: प्रदेश में गर्मी अब खतरनाक रूप लेती जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 40 जनपदों में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है, जिसमें रायबरेली समेत कई जिले शामिल हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगी है और दोपहर तक तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग जरूरी कामों के अलावा घरों में ही रहने को मजबूर हैं।

ग्राउंड रिपोर्ट बताती है कि सुबह 9 बजे के बाद ही धूप इतनी तीखी हो रही है कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। खासकर मजदूर वर्ग, छात्र और दिहाड़ी कामगार इस लू की चपेट में सबसे ज्यादा आ रहे हैं। अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने को कहा गया है।

Next Story