उत्तर प्रदेश

Lucknow: अमरनाथ यात्रा 2025 को लेकर 5 अस्पतालों में होगा हेल्थ चेकअप

Admindelhi1
21 April 2025 1:34 PM IST
Lucknow: अमरनाथ यात्रा 2025 को लेकर 5 अस्पतालों में होगा हेल्थ चेकअप
x
"आवेदन की तिथि भी तय"

लखनऊ: अमरनाथ यात्रियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र शहर के पांच अस्पतालों में बनाए जाएंगे। अभी तक दो अस्पतालों में जांच की व्यवस्था होने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। यात्रियों की समस्या को अमृत विचार ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और पांच अस्पतालों में जांच का आदेश जारी किया। अब बलरामपुर, लोकबंधु राजनारायण और महानगर बीआरडी अस्पताल में भी प्रमाणपत्र बनवाए जा सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। पंजीकरण 14 अप्रैल से शुरू हो गया है। पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की आवश्यक है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने देश भर में सरकारी अस्पतालों की सूची जारी की है। इसमें लखनऊ के सिविल और आरएलबी संयुक्त अस्पताल ही शामिल किए गए थे। श्रद्धालुओं को जांच में आ रही दिक्कतों को देखते हुए अब श्राइन बोर्ड ने पांच अस्पतालों में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करने की अनुमति दे दी है। अब बलरामपुर, लोकबंधु राजनारायण और महानगर बीआरडी अस्पताल में भी प्रमाण पत्र बनेंगे। बलरामपुर अस्पताल में पहले से ही अमरनाथ श्रद्धालुओं का प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा था। श्री अमरनाथ सेवा संस्थान प्रताप मार्केट अमीनाबाद के महामंत्री ओम प्रकाश निगम ओमी ने बताया कि संस्था की ओर से हर बार अस्पतालों को बढ़ाने की मांग की जाती है। शहर के कोने-कोने से श्रद्धालू अमरनाथ यात्रा में जाते हैं। ऐसे में हर 100 बेड के अस्पताल को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की सूची में नाम जुड़वाना चाहिए।

Next Story