- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: हजरतगंज पुलिस...
Lucknow: हजरतगंज पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के तहत तीन अभियुक्तों को दबोचा
लखनऊ: हजरतगंज पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गैर-जमानती वारंट के तहत वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त विवेक कुमार यादव पुत्र महाराजदीन निवासी संजय गांधी नगर, बालू अड्डा, प्रयाग नारायण रोड, थाना हजरतगंज का रहने वाला है।
जबकि दूसरा अभियुक्त रोहित मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा, नवल किशोर रोड, थाना हजरतगंज का रहने वाला है। तीसरा आरोपी विजय प्रकाश पुत्र स्व सतराम सिंह 1ए रवींद्रपल्ली थाना इंदिरानगर का रहने वाला है। जिसका स्थाई पता गांव एकदल्ला, थाना हसवर, जिला अंबेडकर नगर है।
पुलिस ने विवेक के विरूद्ध वाद संख्या 820/2024, धारा 125(3) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत, कुटुंब न्यायालय गोण्डा के आदेशानुसार जारी वसूली अधिपत्र पर कार्रवाई की है। जबकि रोहित के खिलाफ परिवाद संख्या 2452/16, धारा 138 एनआई एक्ट (थाना महानगर) के तहत, विशेष न्यायालय लखनऊ द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी है।