उत्तर प्रदेश

Lucknow: विकास एजेंडे पर सरकार, यूपी बना उदाहरण

Admindelhi1
23 Dec 2025 3:10 PM IST
Lucknow: विकास एजेंडे पर सरकार, यूपी बना उदाहरण
x

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि “हम सबका साथ–सबका विकास के साथ की नीति पर चलते हुए उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है।

विकास कार्यों का किया उल्लेख

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पहले जहां योजनाएं कागजों तक सीमित रहती थीं, आज उनका लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग का सशक्तिकरण है।

कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर हुई है। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई से आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिसके चलते प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के समन्वय से प्रदेश को विकास की नई गति मिली है। गरीबों को आवास, किसानों को सम्मान, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा—यह सब डबल इंजन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरते हुए प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यकर्ता के मान–सम्मान के लिए काम करेंगे, सभी को साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन, सरकार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर साफ और तीखे संदेश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है और पार्टी हर निर्णय में कार्यकर्ता के मान-सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं फैसले कार्यकर्ता के आधार पर लेता हूं। सभी को साथ लेकर चलना मेरी कार्यशैली है।”

पंकज चौधरी ने जानकारी दी कि

24 दिसंबर को प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सुशासन दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता से सीधे जुड़ने और सरकार की उपलब्धियों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने का माध्यम होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा देने वाले दरअसल पारिवारिक दलों का गठबंधन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल सत्ता और परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है।

आज़म खां के मुद्दे पर सीधी टिप्पणी

पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां का उल्लेख करते हुए कहा,

“आज़म खां वरिष्ठ नेता थे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया।”

Next Story